झोपड़ी में आग, दो बकरी जलकर मरी
Agra News - गांव नगला मनसुख में अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई। इस घटना में दो बकरियां जलकर मर गईं। आग लगने की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को...
Newswrap हिन्दुस्तान, आगराFri, 16 May 2025 12:40 AM

तहसील क्षेत्र के गांव नगला मनसुख में अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई। आग में दो बकरी जलकर मर गईं। घटना गुरुवार की दोपहर की है, नगला मनसुख में अज्ञात कारणों से सलमान पुत्र जमील खान की झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में बंधी दो बकरियों की जलकर मृत्यु हो गई। इसके अलावा अन्य कोई जनहानि नहीं हुई है। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।