Heatwave Hits District Temperature Soars to 41 C Residents Struggle with Humidity पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही उमसभरी गर्मी ने किया बेचैन, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsHeatwave Hits District Temperature Soars to 41 C Residents Struggle with Humidity

पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही उमसभरी गर्मी ने किया बेचैन

Agra News - जनपद में एक बार फिर गर्मी ने कड़ा रूप धारण कर लिया है। रविवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे लोग उमसभरी गर्मी का सामना कर रहे हैं। धूप से बचने के लिए लोग पेड़ों की छांव में बैठने और...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराMon, 9 June 2025 02:17 AM
share Share
Follow Us on
पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही उमसभरी गर्मी ने किया बेचैन

जनपद में एक बार फिर सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं। रविवार को दोपहर बाद पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तो लोग उमसभरी गर्मी से बेचैन हो गए। तापमान बढ़ते ही बिजली की ट्रिपिंग की समस्या भी बढ़ गई है। रविवार की सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवरों ने लागों को तपन भरी गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया। दोपहर बाद तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तो लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। शहर व कस्बों के बाजार में दोपहर के समय लोग पसीना पोंछते नजर आए। धूप से बचने के लिए लोग पेड़ों की छांव व फिर बंद स्थान पर बैठे दिखे।

शहर की गलियां भी दोपहर के समय सूनी नजर आईं। हीटवेव से बचने के लिए लोग घरों में ही रहने के लिए मजबूर हुए हैं। शहर की गलियां का सन्नाटा बाइक सवार ही तोड़ रहे थे। वायुमंडल में आद्रता 43 प्रतिशत के करीब होने से लोगों को उमस ने भी परेशान किया है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने के कारण शाम के समय भी लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में लगे कूलर व पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं। सुबह के समय जरूर लोगों को थोड़ी गर्मी से राहत जरूर है। चिकित्सक लोगों से बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।