Illegal Colony Demolition in Agra ADA Takes Action Against Unauthorized Construction अवैध कालोनी पर चला एडीए का बुलडोजर, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsIllegal Colony Demolition in Agra ADA Takes Action Against Unauthorized Construction

अवैध कालोनी पर चला एडीए का बुलडोजर

Agra News - शहर में अवैध कालोनियों के खिलाफ अभियान के तहत आगरा विकास प्राधिकरण ने ताजगंज क्षेत्र में अवैध कालोनी का ध्वस्तीकरण किया। अधिकारियों के अनुसार, अरुण यादव ने बिना स्वीकृति के 18000 वर्गमीटर भूमि पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराFri, 23 May 2025 08:42 PM
share Share
Follow Us on
अवैध कालोनी पर चला एडीए का बुलडोजर

शहर में अवैध कालोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने ताजगंज क्षेत्र में अवैध कालोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक अरुण यादव मौजा बमरौली अहीर, शमसाबाद रोड पर करीब 18000 वर्गमीटर भूमि पर कालोनी का निर्माण करा रहे थे। विकास प्राधिकरण से इसका लेआउट स्वीकृत नहीं कराया था। इस पर एडीए ने नोटिस भी जारी किया था, लेकिन प्लाटिंग बंद न होने पर टीम ने शुक्रवार को कालोनी में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। बुलडोजर की मदद से वहां हुए निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।