Illegal Hoardings Removed by Municipal Corporation in City अभियान चलाकर जब्त किये दर्जनों अवैध विज्ञापन, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsIllegal Hoardings Removed by Municipal Corporation in City

अभियान चलाकर जब्त किये दर्जनों अवैध विज्ञापन

Agra News - नगर में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा बिना अनुमति के लगाए गए होर्डिंग्स को नगर निगम ने शनिवार को हटा दिया। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर करीब चार दर्जन अवैध होर्डिंग्स...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 3 May 2025 09:12 PM
share Share
Follow Us on
अभियान चलाकर जब्त किये दर्जनों अवैध विज्ञापन

नगर के तमाम स्थानों पर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा अपने प्रचार के लिए होर्डिंग आदि लगा लिये हैं। इनको लगाने के लिए नगर निगम प्रशासन से अनुमति भी नहीं ली गई है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर शनिवार को मदिया कटरा, आवास विकास सेंट्रल पार्क, पश्चिम पुरी, शास्त्रीपुरम, सिकंदरा फ्लाई ओवर पर अवैध रूप से लगाए गए करीब चार दर्जन से अधिक होर्डिंग्स, पाइप पोल, साइन बोर्ड, क्योसक, फ्लैक्स हटा कर जब्त कर लिए गये। जब्त किये गये सभी होडिग्ंस और बोर्ड को नगर निगम के गोदाम में जमा करा दिया गया है। संपत्ति प्रभारी और सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि शहरी सीमा में किसी भी प्रकार का होर्डिंग बैनर लगाये जाने से पूर्व नगर निगम की अनुमति आवश्यक है।

बिना परमीशन किसी भी प्रकार का प्रचार प्रसार अवैध है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।