बिजनेस के साथ खेती में अजमाया हाथ, दो फुट के पौधों पर उगाए आम
Agra News - गोपल माहेश्वरी, एक बीज कारोबारी, ने जापान और अमेरिका से आम के पौधे मंगाकर अपने कृषि फार्म में रोपे। उन्होंने खेती में प्रयोग किए और आम का उत्पादन बढ़ाने में सफल रहे। उनके प्रयासों से न केवल उनकी आय...

वह किसानों की आय बढ़ाने के लिए पैदावार बढ़ाने को बीज मुहैया कराते हैं। बीज का बिजनेस करते हैं। इससे वह किसानों के ठीक ठाक संपर्क में भी रहते हैं। जिससे खेती से उनका गहरा लगाव है, लेकिन किसानों के लिए एक मॉडल प्रस्तुत करने के लिए खुद ही खेती में हाथ अजमाया। जापान और अमेरिका में होने वाले आम के वह पौधे मंगाए तो महज दो से ढाई फुट के होने पर भी आम का फल देने लग जाते हैं। उन्होंने ऐसे पौधे मंगाए और अपने यहां कृषि फार्म हाऊस में रोपे। नतीजा इस बार पौधों पर आम लगने लगे।
यह देखकर आसपास के किसान और कृषि और उद्यान ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना विकास मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण भी देखकर चौंक पड़े। हम बता रहे हैं बीज कारोबारी गोपाल माहेश्वरी बारे में। वह खेती में कोई न कोई प्रयोग करते रहते हैं। उन्होंने अमेरिका और जापान में होने वाले पूसा लालिमा आम और टॉमीएडकिन्स आम के बारे में सुना और बढ़ा था। उन्होंने उद्यान वैज्ञानिकों से सलाह ली। मिट्टी की जांच कराई। इसके बाद आम की दोनों प्रकारों के एक हजार पौधे आर्डर देकर मंगाए। इन पौधों को लगाया और फिर खुद ही उनकी देखभाल करनी शुरू की। सिंचाई से लेकर तापमान तक का ध्यान रखा। उनकी मेहनत का अबकी बार बेहतर नतीजा सामने आया। अब उनके फार्म में पूसा लालिमा आम और टॉमीएडकिन्स के दो फुट और डेढ़ फुट के पेड़ पर आम लगने लगे हैं। जिन्हें देखने के लिए उद्यान वैज्ञानिक और किसानों का भ्रमण होता है। कृषि में रुचि रखने वाले प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने भी उनके आम के पौधों को गहनता से देखा और विस्तार से जानकारी जुटाई। उन्होंने इस प्रयोग को किसानों के हित में अच्छा प्रयास बताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।