Selection of Anganwadi Worker in Kajri Village Archana Kumari Emerges as Top Candidate कजरी आंगनबाड़ी वन की सेविका चुनी गई अर्चना, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsSelection of Anganwadi Worker in Kajri Village Archana Kumari Emerges as Top Candidate

कजरी आंगनबाड़ी वन की सेविका चुनी गई अर्चना

कजरी गांव में आंगनबाड़ी सेविका का चयन शुक्रवार को आम सभा में किया गया। मुखिया रंजना कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 5 उम्मीदवारों ने आवेदन दिया। शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अर्चना कुमारी को 33...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSat, 14 June 2025 01:25 AM
share Share
Follow Us on
कजरी आंगनबाड़ी वन की सेविका चुनी गई अर्चना

पंडवा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कजरी गांव के आंगनबाड़ी वन के लिए सेविका का चयन शुक्रवार को मध्य विद्यालय परिसर में आम सभा कर किया गया। कजरी पंचायत की मुखिया रंजना कुमारी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पांच उम्मीदवार सुप्रिया कुमारी, चांदनी देवी, अर्चना कुमारी, सुमन कुमारी व रानी देवी ने आवेदन दिया। शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार किए गए मेरिट लिस्ट में सर्वाधिक 33 अंक अर्चना कुमारी को प्राप्त होने की जानकारी देते हुए उसे सेविका घोषित किया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ अमित कुमार ने मुखिया व उप-प्रमुख धर्मवीर सिंह की उपस्थिति में अर्चना कुमारी को औपबंधिक प्रमाणपत्र दे दिया।

परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका लीलावती कुमारी, एएनएम आनंदी देवी, प्रभारी प्रधानाध्यापक पूजा कुमारी, पूर्व प्रमुख सूचित देवी, महाराणा प्रताप सिंह, सोनम कुमारी, अंजनी देवी, सुशीला देवी, संजू देवी, प्रशांत सिंह, अजय कुमार सिंह, लल्लू सिंह, संजय सिंह, आनंदी सिंह, सुमेर सिंह आदि मौके पर मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।