Jain Community Celebrates Mahavir Jayanti with Grand Procession भगवान महावीर स्वामी की शहर में निकली शोभायात्रा, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsJain Community Celebrates Mahavir Jayanti with Grand Procession

भगवान महावीर स्वामी की शहर में निकली शोभायात्रा

Agra News - शहर में जैन समाज ने भगवान स्वामी महावीर जयंती को धूमधाम से मनाया। गुरुवार को नदरई गेट स्थित जैन धर्मशाला से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। भजन कीर्तन के साथ शोभायात्रा...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराFri, 11 April 2025 02:45 AM
share Share
Follow Us on
भगवान महावीर स्वामी की शहर में निकली शोभायात्रा

शहर में जैन समाज के लोगों के द्वारा भगवान स्वामी महावीर जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। गुरुवार को नगर में महावीर स्वामी शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा का स्थानीय लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। गुरुवार की दोपहर शहर के नदरई गेट स्थित जैन धर्मशाला से विविधत पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। जैन समाज के लोग महावीर स्वामी के डोले साथ भजन कीर्तन करते हुए निकले। शोभायात्रा जैन धर्मशाला से प्रारंभ होकर नदरई गेट, लक्ष्मीगंज, नावल्टी रोड व निर्धारित मार्गोँ पर होती हुई निकली। महावीर स्वामी के मंदिरों दिन के समय धार्मिक आयोजन भी हुए। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बौहरे, नवीन जैन, संभव जैन, हर्षित जैन, विनय कुमार जैन, मोहित जैन, विजय कुमार जैन, संत कुमार जैन, शशांक जैन व जैन समाज की महिलाएं व पुरूष शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।