गंगा दशहरा के स्नान पर्व की तैयारियों में जुटा पुलिस प्रशासन
Agra News - सोरो में हरिपदी, लहरा और कादरगंज घाट पर गंगा दशहरा के स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं के...

जनपद में सोरों की हरिपदी समेत लहरा व कादरगंज घाटों पर गंगा दशहरा के स्नान पर्व पर पांच जून को लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचेंगे। पुलिस प्रशासन ने गंगा दशहरा के स्नान पर्व की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हरिपदी व अन्य गंगा घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सोरों पुलिस ने तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक कर गंगा दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुझाव मांगे हैं। रविवार को सोरों के कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि गंगा दशहरा स्नान पांच जून को हैं। सोरों की हरिपदी व लहरा घाट पर राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत आस-पास के जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए आते हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाजनक तरीके से स्नान करने के लिए नगर के पुरोहितों व समाज सेवियों के साथ बैठक कर सुझाव मांगे हैं। हरिपदी गंगा व लहरा घाट पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सोरों आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को मेला मैदान स्थित पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। जिससे श्रद्धालु हरिपदी के घाटों पर सुविधाजनक तरीके से स्नान कर सके। मथुरा-बरेली हाईवे पर वाहनों का आवागमन सुचारू रखने के लिए यातायात पुलिस तैनात रहेगी। जिले के कादरगंज घाट पर भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने आएंगे। प्रशासन ने इस घाट पर भी गोताखोर व पुलिस बल की तैनाती की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।