Municipal Corporation Demolishes Illegal Ramps in KK Nagar केके नगर में निगम ने सड़क पर बनाये गये रैंप तोड़े, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsMunicipal Corporation Demolishes Illegal Ramps in KK Nagar

केके नगर में निगम ने सड़क पर बनाये गये रैंप तोड़े

Agra News - सिकंदरा क्षेत्र के केके नगर में नगर निगम ने अवैध रैंपों को हटाने के लिए अभियान चलाया। तीन महीने पहले लाल निशान लगाकर चेतावनी दी गई थी, लेकिन लोग नहीं माने। अंततः, जोनल अधिकारी अवधेश के नेतृत्व में...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराFri, 25 April 2025 08:04 PM
share Share
Follow Us on
केके नगर में निगम ने सड़क पर बनाये गये रैंप तोड़े

सिकंदरा क्षेत्र के केके नगर में लोगों ने घरों के बाहर सड़क पर बनाये गये पक्के रैंप बना लिए थे। नगर निगम ने अभियान चलाकर शुक्रवार को ध्वस्त करा दिये। रैंप हटाने के लिए नगर निगम की ओर से तीन माह पूर्व यहां पर लाल निशान लगाये गये थे। नगर निगम की ओर से केके नगर में कच्ची सड़क को पक्का कराने के साथ ही नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। वहां पर पहले से रह रहे लोगों ने घरों के बाहर कई-कई फुट आगे तक रैंप बना लिये हैं। इसके कारण सड़क और नालियों के निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही थी। ठेकेदार की शिकायत पर नगर निगम प्रशासन की ओर से तीन माह पूर्व यहां पर लाल निशान लगाकर अवैध निर्माणों को स्वयं हटाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद लोगों ने इसका कोई संज्ञान नहीं लिया। इस पर शुक्रवार को जोनल अधिकारी अवधेश के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन दल ने सभी रैंप को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।