Residents Demand Cleaning of Canal Turned Drain on Bodla Bichpuri Road नाले की सफाई आधी अधूरी, केवल कागजी खानापूर्ति, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsResidents Demand Cleaning of Canal Turned Drain on Bodla Bichpuri Road

नाले की सफाई आधी अधूरी, केवल कागजी खानापूर्ति

Agra News - बोदला बिचपुरी मार्ग पर नहर अब नाले में बदल गई है, जिससे क्षेत्रीय लोग परेशान हैं। अशोक गुप्ता ने बताया कि सफाई हर दो साल में होती है, लेकिन गाद और कूड़ा भरने से गंदा पानी रुक जाता है। कई स्थानों पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSun, 1 June 2025 07:57 PM
share Share
Follow Us on
नाले की सफाई आधी अधूरी, केवल कागजी खानापूर्ति

बोदला बिचपुरी मार्ग पर नहर जो अब नाला बन गई है, इसकी सफाई व्यवस्था को लेकर क्षेत्रीय लोग परेशान हैं। हरीनगर कलवारी निवासी अशोक गुप्ता ने बताया कि इसकी सफाई हर दो वर्ष बाद होती है, लेकिन इन दो वर्षों में इसमें गाद और कूड़ा भर जाता है। जिसकी वजह से गंदे पानी का प्रवाह पूरी तरह से रुक जाता है। यह गंदा पानी कलवारी और उसके आस-पास हरी नगर कॉलोनी और विवेक विहार कॉलोनी के घरों में या खाली पड़े हुए प्लॉट में भर जाता है। इस बार सफाई के दौरान कई स्थानों को छोड़ दिया गया है। इस नहर के ऊपर लगभग 50 प्रतिशत हिस्से में तो अवैध निर्माण हो गए हैं, वहां तो सफाई हो ही नहीं सकती है।

उन्होंने प्रशासन से अतिक्रमण हटवाकर सफाई कराने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।