पीओके हमारा है, मोदी के नेतृत्व में साकार होते देखेंगे : केशव
Prayagraj News - उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर हमारा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुशासन, सुरक्षा और विकास की उपलब्धियों को बताया।...
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर हमारा है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सब यह साकार होते देखेंगे। भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस में यमुनापार और गंगापार की रविवार को संयुक्त संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुशासन, सुरक्षा, विकास का कार्य ग्यारह वर्षों में करके कीर्तिमान स्थापित किया है। हम सभी कार्यकर्ता अपनी मेहनत से आगामी सभी चुनावों सहित 2027 में 2017 को दोहराने का कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओं की मेहनत व मोदी के नेतृत्व में उड़ीसा जैसे राज्य में सरकार बनाई, हरियाणा व दिल्ली में सरकारें बनाईं।
हम चुनाव सत्ता के लिए नहीं देश बनाने के लिए लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को सर्वोपरि मानते हुए महिलाओं के सम्मान के साथ राष्ट्र हित में कार्य करना है। कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की बात करती है, जबकि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्यारी पार्टी है। 50 वर्ष पहले इमरजेंसी की हथकड़ी लगाकर बेगुनाहों को जेल भेजने का कार्य कांग्रेस ने किया था। अपील की कि पांच जून को पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा पर एक-एक पौधा सभी लगाएं। विश्वास दिलाया कि आप सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान कम नहीं होगा। कोई समस्या हो लिखित दीजिए सभी कार्य होंगे। स्वागत जिलाध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ला ने किया। गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने आभार जताया। भाजपा यमुनापार मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि डिप्टी सीएम ने बैठक में मौजूद पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया। संचालन जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल व मनोज निषाद ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, ज्ञान सिंह पटेल, संतोष त्रिपाठी, जय सिंह पटेल, अशोक पांडे, प्रकाश शुक्ला, कमलेश त्रिपाठी, राजेश, सुरेश शुक्ला, सतीश विश्वकर्मा, गंगापार मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, महानगर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।