Akhilesh Yadav Criticizes BJP for Stalling Gomti Riverfront Development and Corruption in River Cleaning गोमती रिवर फ्रंट से चोरी हुए फ़ाउंटेन की जांच करवाई जाए : अखिलेश, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAkhilesh Yadav Criticizes BJP for Stalling Gomti Riverfront Development and Corruption in River Cleaning

गोमती रिवर फ्रंट से चोरी हुए फ़ाउंटेन की जांच करवाई जाए : अखिलेश

Lucknow News - समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गोमती रिवरफ्रंट के विकास को रोकने और नदियों की सफाई में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विदेशी फाउंटेन की चोरी की...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 1 June 2025 07:56 PM
share Share
Follow Us on
गोमती रिवर फ्रंट से चोरी हुए फ़ाउंटेन की जांच करवाई जाए : अखिलेश

लखनऊ। विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जांच के नाम पर भाजपाइयों ने गोमती रिवरफ्रंट का विकास ही रोक दिया। जब विद्वेषपूर्ण जांच में भी कुछ हाथ नहीं लगा तो भाजपाइयों ने जांच-पर-जांच का खेल शुरू करवा दिया। इससे अच्छा तो भाजपा सरकार अपने शासनकाल में चोरी हुए उन विदेशी फ़ाउंटेन की जांच करवा ले, जिनके बारे में ये पता ही नहीं चला कि वो नदी में समा गये या आसमान निगल गया। अखिलेश यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि अगर उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार ने सही से समाजवादी सरकार में हुए विकास कार्य को आगे बढ़ाया होता तो विदेशी मेहमानों का झूला साबरमती के किनारे नहीं, यहीं गोमती के किनारे लगा होता क्योंकि गोमती रिवरफ्रंट का तो कोई मुकाबला ही नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि आशा है इस आग्रह परक टिप्पणी को पढ़कर लखनऊ वाले घोषित करेंगे कि गोमती रिवरफ्रंट ही देश का सर्वश्रेष्ठ रिवरफ्रंट है, जो चाहे आकर देख ले। चलते-चलते ये एक आग्रह और है कि किसी ‘मुख्यनगर में कोई मुख्यताल भी है, लगे हाथों और समय रहते उसकी भी जांच करवा लें क्योंकि 2027 में तो उसकी जांच होना तय है। भाजपा सरकार में हर काम में भ्रष्टाचार हुआ है। भाजपा सरकार नदियों की सफाई का सिर्फ दिखावा करती है। गंगा नदी की सफाई के लिए भाजपा सिर्फ गुमराह करती हैं। सफाई के नाम पर हजारों करोड़ों रुपए का बंदर बांट हो गया लेकिन गंगा नदी की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। भाजपा सरकार ने नदियों की पवित्रता को नश्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भाजपा को इसका परिणाम भुगतना होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।