तेज अंधड़ से मौसम हुआ सुहाना
Agra News - मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। रविवार को दिन में बादल छाए रहे और शाम को आंधी आई, जिससे गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन आंधी के बाद तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने...

मौसम ने एक बार फिर करवट बदली दिन में आसमान में बादल छाए रहे। शाम के समय आई आंधी से मौसम सुहाना हो गया। आंधी के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रविवार की सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवर शुरू हो गए। दोपहर बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तो आसमान में बादल छाना शुरू हुए। बादलों के साथ ही हवा की गति भी तेज हो गई। शाम के समय तेज आंधी आई तो तापमान में थोड़ी गिरावट हुई। करीब 20 मिनट तक चली तेज हवाओं के बाद आंधी शांत हो गई। दोपहर के समय लोगों को जरूर तपनभरी गर्मी से लोग परेशान रहे।
शहर व कस्बों के बाजारों में दोपहर के समय ग्राहकों की संख्या कम हो गई। शाम के समय लोग खरीददारी के लिए बाजारों में आए। न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है। मौसम विभाग ने तीन दिन आंधी व बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के आंधी, गरज चमक की संभावना से आम के बागवान काफी परेशान हैं। विगत दिनों आए आंधी तूफान में आम के बागों में काफी नुकसान हुआ था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।