Accused of rape of teenager किशोरी के साथ दुष्कर्म का लगाया आरोप, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsAccused of rape of teenager

किशोरी के साथ दुष्कर्म का लगाया आरोप

Aligarh News - टप्पल। थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए युवक के...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Mon, 15 March 2021 08:50 PM
share Share
Follow Us on
किशोरी के साथ दुष्कर्म का लगाया आरोप

टप्पल। थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।

किशोरी के पिता ने पुलिस को दिये शिकायती पत्र में बताया कि उनकी बेटी सोमवार की दोपहर घर मैं अकेली थी। परिवार के लोग किसी कार्य से गांव के पास ही जंगल में गए हुए थे। तभी मौका पाकर गांव का युवक घर की दीवार से कूदकर आ गया। पुत्री को बुरी नीयत से दबोच लिया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण आ गए। युवक मौका पाकर भाग गया। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार मान ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अलीगढ़ भेजा है। मगर दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।