फसल प्रबंधन कर उत्पादन बढ़ाएं किसान
Aligarh News - फोटो, -गांव-गांव चौपाल में कृषि वैज्ञानिकों ने किया जागरूक -भारत सरकार के वैज्ञानिक किसानों

फोटो, -गांव-गांव चौपाल में कृषि वैज्ञानिकों ने किया जागरूक -भारत सरकार के वैज्ञानिक किसानों से कर रहे संवाद अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विकसित कृषि संकल्प अभियान- 2025 के तहत गांव-गांव चौपाल सज रही हैं। भारत सरकार के वैज्ञानिक किसानों से संवाद कर रहे हैं। शुक्रवार को इगलास ब्लॉक के नौ गांव में किसानों के साथ संवाद किया। इसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अभियान के अंतर्गत 29 मई से 12 जून तक जिले के चिह्नित गांवों में किसानों के साथ वैज्ञानिकों का संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकास खंड इगलास के सहारा कला, सहारा खुर्द, भटोई, बसई, नगला अहिवासी, नगला जार, तोछीगढ़, कारस और सीतापुर में कार्यक्रम हुआ।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य विभाग के अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों की टीमों ने किसानों को मृदा परीक्षण, उर्वरक प्रबंधन, डीएसआर विधि, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, नैनो यूरिया, श्रीअन्न और मेड़ों पर अरहर की खेती जैसे विषयों पर जागरूक किया। कार्यक्रम में डॉ. टीजे पुराकायस्थ, डॉ. अनु शर्मा, डॉ. बिजेंद्र बाथम समेत कई वैज्ञानिक, जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र चौधरी और उप कृषि निदेशक यशराज सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी शामिल रहे। किसानों से फीडबैक भी लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।