Uttar Pradesh Police Sports Meerut Zone Dominates Swimming and Cross-Country Events खेल खबरःः मेरठ जोन ने चल वैजयंती जीती, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh Police Sports Meerut Zone Dominates Swimming and Cross-Country Events

खेल खबरःः मेरठ जोन ने चल वैजयंती जीती

Lucknow News - -63वीं उप्र. पुलिस वार्षिक तैराकी एवं क्रॉसकंट्री प्रतियोगिता -तैराकी में लखनऊ और क्रासकंट्री में प्रयागराज

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 30 May 2025 10:57 PM
share Share
Follow Us on
खेल खबरःः मेरठ जोन ने चल वैजयंती जीती

लखनऊ, संवाददाता। मेरठ जोन के खिलाड़ियों ने आखिरी दिन दमदार प्रदर्शन की बदौलत यूपी पुलिस खेलों की तैराकी और क्रासकंट्री वर्ग की चल वैजयंती अपने नाम की। इस वर्ग की तैराकी में लखनऊ और क्रासकंट्री में प्रयागराज दूसरे स्थान पर रहा। 35वीं वाहिनी पीएसी महानगर में मेजबान लखनऊ ने डाइविंग और पीएसी पूर्वी जोन ने वाटरपोलो में श्रेष्ठता साबित की। महिला वर्ग में प्रयागराज जोन ने बाजी मारते हुए तैराकी और क्रासकंट्री की चल वैजयंती जीती। इस वर्ग में मेरठ ने तैराकी और क्रासकंट्री में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के तैराकी पुरुष वर्ग में मेरठ के रोहित शर्मा, महिला वर्ग में लखनऊ की अनामिका साहनी और मेरठ की रिया वर्मा को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ तैराक घोषित किया गया।

इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ गोताखोर का खिताब कानपुर के शुभम मिश्रा मिला, जबकि प्रयागराज के पंकज कुमार और ममता पाल क्रासकंट्री में सर्वश्रेष्ठ एथलीट रहे। अपर पुलिस महानिदेशक (पीएसी) सुजीत पांडेय ने प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। परिणाम 100 मीटर फ्रीस्टाइल (पुरुष)- मेरठ के हर्षित निरवान- स्वर्ण, लखनऊ के अवध नरेश यादव- रजत, कानपुर के तुषार राय कांस्य। 50 मीटर बैक स्ट्रोक (पुरुष)- लखनऊ के अवध नरेश यादव- स्वर्ण, कानपुर के तुषार राय- रजत, पीएसी पूर्वी जोन के ऋषभ पाठक - कांस्य। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक (पुरुष)- मेरठ के रोहित शर्मा - स्वर्ण, लखनऊ के सूरज चौहान - रजत, वाराणसी के दीपक निषाद - कांस्य। 100 मीटर फ्रीस्टाइल (महिला)- प्रयागराज की वंदनी साहनी - स्वर्ण, मुस्कान पटेल - रजत, वाराणसी की दिव्यानी निषाद - कांस्य। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक (महिला)- मेरठ की रिया वर्मा स्वर्ण, प्रयागराज की मुस्कान पटेल - रजत। 50 मीटर बैक स्ट्रोक (महिला)- मेरठ की रिया वर्मा - स्वर्ण, प्रयागराज की मुस्कान पटेल - रजत, कानपुर की खुशबू - कांस्य।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।