Aligarh Airport Rainwater Drainage Project 4 30 Crores Budget Approved अलीगढ़ एयरपोर्ट पर बरसात के पानी निकासी को खर्च होंगे 4.30 करोड़, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsAligarh Airport Rainwater Drainage Project 4 30 Crores Budget Approved

अलीगढ़ एयरपोर्ट पर बरसात के पानी निकासी को खर्च होंगे 4.30 करोड़

Aligarh News - अलीगढ़ एयरपोर्ट पर बरसात के पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 4.30 करोड़ का बजट रखा गया है। नागरिक उड्डयन विभाग को शासन स्तर से नाला निर्माण के लिए स्पष्ट आख्या मांगी गई है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Sat, 5 April 2025 10:37 PM
share Share
Follow Us on
अलीगढ़ एयरपोर्ट पर बरसात के पानी निकासी को खर्च होंगे 4.30 करोड़

अलीगढ़ एयरपोर्ट पर बरसात के पानी निकासी को खर्च होंगे 4.30 करोड़ अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ एयरपोर्ट पर बरसात के पानी की निकासी को नाले का निर्माण किया जाएगा। इस पर 4.30 करोड़ का बजट खर्च होगा। शासन से अनु सचिव अभिनव कुमार चौरसिया ने इस संबंध में बीते दिनों नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक को एक पत्र भेजा था। अब इसमें स्थानीय अधिकारियों से नाला निर्माण के लिए स्पष्ट आख्या मांगी गई है।

धनीपुर हवाई पट्टी पर निर्माण की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को दी गई थी। इसमें भूमि अधिग्रहण के साथ ही निर्माण कार्य भी शामिल थे। तीन वर्ष में निर्माण कार्य पूरा हुआ था। कुल 28 करोड़ की राशि इस पर खर्च की गई। अब एयरपोर्ट का संचालन भी शुरू हो गया, लेकिन बरसात के दौरान इसके आसपास के क्षेत्र में जलभराव हो जाता है। ऐसे में पिछले दिनों एयरपोर्ट के विमानपतन निदेशक एसएस अग्रवाल की ओर से शासन स्तर पर एक प्रस्ताव भेजा था। इसमें बरसात के पानी की जलनिकासी के लिए नाला निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया था। कुल 4.30 करोड़ की राशि की इसके लिए डिमांड की गई थी। अब शासन स्तर से इस प्रस्ताव के आधार पर एक पत्र नागरिक उड्डयन विभाग को भेजा गया है। इसमें नाला निर्माण को लेकर स्पष्ट आख्या मांगी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।