रंजना वार्ष्णेय महानगर अध्यक्ष और अनीता सिंह महामंत्री बनीं
Aligarh News - उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की बैठक में महिला विंग का गठन किया गया। रंजना वार्ष्णेय को महिला महानगर अध्यक्ष और अनीता सिंह को महामंत्री नियुक्त किया गया। 15 जून को व्यापारी महाघोष का...

फोटो.. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र ने महिला विंग महानगर इकाई का किया गठन 15 जून को व्यापारी महाघोष में जुटने के लिए व्यापारियों से अपील अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को आगरा रोड स्थित एक होटल में हुई, जिसमें महानगर महिला विंग की पदाधिकारियों की घोषणा की गई। महिला इकाई में महानगर अध्यक्ष रंजना वार्ष्णेय व महामंत्री अनीता सिंह को बनाया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने घोषणा करते हुए कहा कि रंजना वार्ष्णेय को महिला महानगर अध्यक्ष, अनीता सिंह को महामंत्री, छवि तोमर, वंदना तोमर उपाध्यक्ष, प्रिया अग्रवाल तो कोषाध्यक्ष, दीक्षा, अंजू, कुसुम को मंत्री बनाया गया।
युवा महानगर अध्यक्ष कमल गुप्ता, महामंत्री लकी व मनीष नीलगिरी, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता धम्मू को मनोनीत किया गया। महिला प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता वार्ष्णेय एवं महिला प्रदेश वरिष्ठ मंत्री शर्मिला वार्ष्णेय ने नव मनोनीत महिला पदाधिकारियों का पुष्प हार एवं अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा महिलाओं की सहभागिता से संगठन मजबूत होगा। महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि 15 जून आईटीआई रोड जुपीटर लॉज में व्यापारी महाघोष एवं प्रदेश पदाधिकारियों का विशाल शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है जिसमें महिलाओं व युवाओं की भागीदारी भी बड़े पमाने पर होनी चाहिए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शेखर सर्राफ, हरिकिशन अग्रवाल, प्रमोद कुमार सिंह, संजीव अग्रवाल, अरून गोयल, राकेश, कौशल सिंह, अमित सारस्वत मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।