Triumphant Tiranga Yatra in Aligarh Honors Indian Army तिरंगा यात्रा में सेना के सम्मान में दीये जलाए, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsTriumphant Tiranga Yatra in Aligarh Honors Indian Army

तिरंगा यात्रा में सेना के सम्मान में दीये जलाए

Aligarh News - अलीगढ़ में शिवाजी पार्क प्रताप नगर से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो भारतीय सेना के शौर्य और सम्मान को समर्पित थी। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त सूबेदार बाबूराम और उनकी पत्नी ने किया। यात्रा में कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Fri, 30 May 2025 12:56 AM
share Share
Follow Us on
तिरंगा यात्रा में सेना के सम्मान में दीये जलाए

फोटो 00 अलीगढ़ । शिवाजी पार्क प्रताप नगर से शाम को हमारी सेना के शौर्य और सम्मान में संघ महिला समन्वय द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर डॉ दिव्या लहरी द्वारा बौद्धिक सत्र लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य ररूप से भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार बाबूराम एवं उनकी धर्मपत्नी ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा शिवाजी पार्क से होते हुए अहिल्या बाई की प्रतिमा सारसोल चौराहा पर पहुंची। जहां मुख्य अतिथि पूजा सिंघल महापौर धर्मपत्नी एवं मेघा द्वारा अहिल्या बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। काली मंदिर में सभी ने भारतीय सेना के सम्मान में दीप प्रज्ज्वलित किया।

इस अवसर पर यात्रा में विभाग सह संघचालक ललित, विभाग महिला संयोजिका प्रज्ञा, महानगर कार्यवाह रतन सह कार्यवाह, पंकज, डॉ सुनील वार्ड अध्यक्ष, राजबहादुर, अजय, महानगर महिला समन्वय डॉ अंशु सक्सेना मौजूद रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।