हमारे देश में नारी को दिया गया है सर्वोच्च स्थान : कविता
Shahjahnpur News - तिलहर में भाजपा ब्रज क्षेत्र महामंत्री राकेश मिश्रा ने नारी को समाज की आदर्श शिल्पकार बताया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान हमारे समाज की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। ब्लॉक प्रमुख कविता यादव ने...

तिलहर, संवाददाता। भाजपा ब्रज क्षेत्र महामंत्री राकेश मिश्रा अनावा ने कहा कि नारी को सर्वोच्च स्थान दिया गया है क्योंकि वह हमारे समाज की आदर्श शिल्पकार है। भारतीय दर्शन का यह उल्लेख नारी शक्ति और निर्माण का आह्वान है। गुरुवार को ब्लॉक सभागार में नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में महिलाओं को राकेश मिश्रा अनावा संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे देश में नारी का सदैव अगला स्थान रहा है। हमारा समाज नारी शक्ति को दुर्गा के रूप में पूजने का काम करता है। मातृशक्ति को आदि शक्ति माना जाता है। हमारी परंपरा, संस्कृति और चिंतन में नारी का सम्मान रहा है।
यह हमारे लिये गौरव की बात है। ब्लॉक प्रमुख कविता यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण विकसित राष्ट्र के विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण का संकल्प कार्य रूप में परिणित किया जा रहा है। इसके लिए अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि भारत की वैचारिक विरासत नारी सम्मान की रही है। यदि सामाजिक वातावरण में मर्यादा होगी, नारी सम्मान होगा तो अपराध अपने-आप कम हो जायेंगे और नारी सुरक्षित हो जाएगी। बीडीओ मनीष दत्त ने महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं की जानकारी महिलाओं को दी। इस दौरान एडीओ सुनील तिवारी, ओमपाल गंगवार, संतोष बाबू, सुरेंद्र कुमार, मोना सिंह, रक्ष पाल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।