Annual Property Valuation Process in Ambedkarnagar Public Feedback Invited संपत्ति की नई पुनरीक्षित दरों पर 17 मई तक करें आपत्ति, Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsAnnual Property Valuation Process in Ambedkarnagar Public Feedback Invited

संपत्ति की नई पुनरीक्षित दरों पर 17 मई तक करें आपत्ति

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में संपत्तियों का वार्षिक पुनरीक्षण चल रहा है। जिला प्रशासन ने आम लोगों से आपत्ति और सुझाव मांगे हैं। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर संपत्तियों का मूल्यांकन होगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरSat, 10 May 2025 11:02 PM
share Share
Follow Us on
संपत्ति की नई पुनरीक्षित दरों पर 17 मई तक करें आपत्ति

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। संपत्तियों की वार्षिक पुनरीक्षण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही संपत्ति की पुनरीक्षित दरें लागू होंगी। इसके पूर्व प्रस्तावित दरों पर जिला प्रशासन की ओर से आम लोगों से आपत्ति और सुझाव मांगा है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ सदानन्द गुप्त ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर संपत्तियों का वार्षिक मूल्यांकन होना है। साथ ही पुनरीक्षित वार्षिक मूल्यांकन सूची को लागू होना है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इसके लिए अनन्तिम पुनरीक्षित दर सूची तैयार कर ली गयी है। तैयार सूची जनपद के सहायक महानिरीक्षक निबन्धन के साथ सभी उप निबन्धक कार्यालय में उपलब्ध है।

जहां सूची को देखा जा सकता है। बताया कि सूची के अनुसार संपतियों प्रस्तावित मूल्यों के सम्बन्ध में आपत्ति एवं सुझाव मई की शाम तक उनके कार्यालय के साथ सहायक महानिरीक्षक निबन्धन एवं सभी उप निबन्धक कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।