अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर ब्लाकों में हुआ सम्मेलन
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में पुण्य श्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उनकी प्रशासनिक क्षमता और धर्मपरायणता पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि...

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पुण्य श्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर ब्लाकों में सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान अहिल्याबाई होल्कर की प्रशासनिक क्षमता और धर्मपरायणता की चर्चा की गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडेय के संयोजन में कटेहरी ब्लाक में हुए सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी हरिओम पांडेय ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की उन महान नारियों में से एक हैं, जिन्होंने नारी शक्ति, प्रशासनिक दक्षता और धर्म परायणता का ऐसा अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसकी स्मृति आज भी भारतीय जनमानस में श्रद्धा के साथ अंकित है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, विद्यावती राजभर ने भी विचार व्यक्त किए।
जहांगीरगंज नगर पंचायत के कल्याण मंडप में हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अनीता कमल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का व्यक्तित्व भारतीय समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी, अरविंद उपाध्याय, सभासद बाल गोविंद तिवारी, विवेक गुप्त, महेंद्र वर्मा, अवधेश कमल, वीरेंद्र यादव, अंकित दुबे, राधे मोहन शुक्ल, जनार्दन पांडेय, अजय पांडे, शैलेन्द्र दूबे, ईओ उमेश पासी व अन्य मौजूद रहे। रामनगर ब्लाक पर भी पूर्व विधायक अनीता कमल ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान अरविंद उपाध्याय, संतोष सिंह, डॉ संजय सिंह, सुमन पांडेय, धर्मवीर मिश्र व अन्य मौजूद रहे। वहीं राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत कार्यालय में संगोष्ठी में पूर्व विधायक जयराम विमल, पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह, डॉ संजय सिंह, डॉ पूनम राय व चेयरमैन विनोद प्रजापति ने संबोधित किया। इस दौरान वीरेंद्र सिंह उर्फ कन्हैया, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र तिवारी, कृष्ण भगवान मिश्र व अन्य मोजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।