प्रतिभा सम्मान समारोह में 120 छात्र-छात्रएं हुए सम्मानित
सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज में अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में 2025 के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 120...

सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभागार में शनिवार को अल्ट्राटेक सीमेंट के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष 2025 के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराने वाले सिल्ली मुरी के 13 विद्यालयों के 120 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सिल्ली के सुंडिल गांव निवासी युपीएस 2023 बेच के एवं पश्चिम बंगाल महालेखाकार के एडीजी रितेश महतो, उनकी पत्नी स्नेहा महतो, पॉलीटेक्निक कॉलेज के डायरेक्टर डॉ विष्णु चट्टोपाध्याय, आईटी पटना के सीनियर एक्ज़ेक्यूटिव इंजीनियर देवानंद झा, पूर्व जिप उपाध्यक्ष चित्तरंजन महतो, पूर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, डीएवी के प्राचार्या बुबुन सरण, आरटीसी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य तुलसी महतो, डॉ प्रकाश महतो, थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं अन्य अतिथियों ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
इससे पूर्व सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते रितेश महतो ने कहा कि आप सभी ने 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वहीं अन्य अतिथियों ने कहा कि हमारे ग्रामीण परिवेश के छात्रों ने इन चुनौतीयों को स्वीकार कर एक उदाहरण पेश किया है। मौके पर श्री चैतन्या एकाडमी रांची के इमरान एवं प्रणव ने बच्चों को केरियर काउन्सलिंग के माध्यम से आगे की पढ़ाई की तैयारी, बेहतर भविष्य को लेकर चर्चा करते हुए कई जानकारियां दी। कार्यक्रम का संचालन रामगोपाल केडिया व शिवशंकर प्रसाद ने किया। मौके पर दुर्गा अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, बिजय जालान, बबलु साव, संजय भगत,अमर अग्रवाल, महिपाल महतो , दिनेश साहू, बिजेन पुराण, चंद्र महतो, मुकेश कुशवाहा, किशोर कुशवाहा , छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।