अम्बेडकरनगर-पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित आठ छात्रों का हुआ सम्मान
Ambedkar-nagar News - जहांगीरगंज के रामनगर बाजार स्थित साहब डिजिटल लाइब्रेरी में आठ छात्रों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित होने पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विद्या सिंह भारती ने छात्रों को लक्ष्य...

जहांगीरगंज। रामनगर बाजार स्थित साहब डिजिटल लाइब्रेरी में अध्ययन कर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित हुए आठ छात्र-छात्राओं को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एससी-एसटी आयोग की पूर्व सदस्य विद्या सिंह भारती नें कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर प्रयास करने से सफलता अवश्य मिलती है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में स्थित लाइब्रेरी में बेहतर संसाधन उपलब्ध है जिसका सदुपयोग छात्र-छात्राओं को करना चाहिए। इस दौरान पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित विजयलक्ष्मी गुप्ता, उर्मिला, विकास यादव, घनश्याम निषाद, विजय उपाध्याय, दीपक प्रजापति, शुभम त्रिपाठी, संजीव पांडेय को माला पहनकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान रमेश कुमार, संरक्षक विकास कन्नौजिया, संचालक दिव्यांशु भारती, प्रबंधक अनीता कन्नौजिया, लेखाकार शिवम कन्नौजिया, सपा नेता हेमंत यादव, दुर्गेश कन्नौजिया, रमापति मौर्य, शिवकुमार मौर्य, फिरोज खान, राम शब्द यादव, शेषनाथ गौड़, सोनू गुप्त, मोहम्मद अकमल व अन्य लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।