Election of New Executive Committee in Tax Bar Association Ambedkarnagar अम्बेडकरनगर-अखिलेश मिश्र अध्यक्ष और आरएन पटेल महामंत्री चुने गए, Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsElection of New Executive Committee in Tax Bar Association Ambedkarnagar

अम्बेडकरनगर-अखिलेश मिश्र अध्यक्ष और आरएन पटेल महामंत्री चुने गए

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में टैक्स बार एसोसिएशन एवं कर अधिवक्ता कल्याण समिति की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। अखिलेश कुमार मिश्रा को अध्यक्ष, आरएन पटेल को महामंत्री और अन्य पदाधिकारियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरThu, 15 May 2025 12:06 AM
share Share
Follow Us on
अम्बेडकरनगर-अखिलेश मिश्र अध्यक्ष और आरएन पटेल महामंत्री चुने गए

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। टैक्स बार एसोसिएशन एवं कर अधिवक्ता कल्याण समिति की संयुक्त बैठक में जिला कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। जिसमें अखिलेश कुमार मिश्रा को अध्यक्ष और आरएन पटेल को महामंत्री बनाया गया है। इससे पहले महेश प्रताप श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं राजेन्द्र प्रसाद वर्मा के संचालन में हुई। जिसमें पिछली कार्यवाही की पुष्टि करते हुए आय-व्यय सर्वसम्मत से पास किया गया तथा सत्र-2025-2027 के लिए कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं सदस्यों का चुनाव किया गया। जिसमें अखिलेश कुमार मिश्र को अध्यक्ष, वीरेन्द्रपाल सिंह को उपाध्याक्ष, आरएन पटेल को महामंत्री, सुधांशु श्रीवास्तव को उपमंत्री, मोहम्मद आसिम को ऑडिटर, विजय कुमार मिश्र को कल्याण समिति का कोषाध्यक्ष एवं राघवेन्द्र प्रताप शुक्ल को टैक्स बार का कोषाध्यक्ष सर्वसम्मत से चुना गया है।

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में श्रीनरायण श्रीवास्तव, रमेशचन्द्र त्रिपाठी, शत्रुजीत तिवारी, शशि प्रकाश सिंह एवं पियूष बंका को मनोनीत किया गया है। आम सभा के सदस्यों द्वारा यह प्रस्ताव लाया गया कि जिन सदस्यों का सदस्यता शुल्क लगातार दो वर्षों तक बकाया रहता है। उनकी सदस्यता सदैव के लिए स्वत: समाप्त हो जायेगी। नव निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों को निवर्तमान अध्यक्ष महेश प्रताप श्रीवास्तव एवं महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद वर्मा द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए संघ के आम सदस्यों के भावना के अनुरूप कार्य करने की अपेक्षा करते हुए बधाई दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।