Severe Heat Wave Hits Eastern UP Temperatures Rise to 45 C पूर्वी यूपी में हीटवेव शुरू, दिन-रात में दो-दो डिसे उछला पारा, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsSevere Heat Wave Hits Eastern UP Temperatures Rise to 45 C

पूर्वी यूपी में हीटवेव शुरू, दिन-रात में दो-दो डिसे उछला पारा

Gorakhpur News - गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में प्रचंड गर्मी शुरू हो गई है। दिन का

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरThu, 15 May 2025 05:39 AM
share Share
Follow Us on
पूर्वी यूपी में हीटवेव शुरू, दिन-रात में दो-दो डिसे उछला पारा

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में प्रचंड गर्मी शुरू हो गई है। दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। यह सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसके साथ ही हीट वेव भी शुरू हो गया है। हवा में नमी लुढ़ककर 30 फीसदी के करीब आ गई है। जिससे हीट इंडेक्स में उछाल हुआ है। बुधवार को हीट इंडेक्स करीब 45 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्वी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हुई है। मौसम विभाग ने बुधवार से तापमान में इजाफा का पूर्वानुमान जारी किया था। बुधवार को मौसम शुष्क हो गया है। आसमान से बादल गायब हो गए हैं।

बुधवार सुबह से मौसम का मिजाज गर्म रहा। दिन में चटक धूप हुई। बीते 24 घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस का उछाल हुआ। इस दरम्यान रात के तापमान में भी उछाल हुआ है। बुधवार को रात का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार व शुक्रवार को दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस का और इजाफा होगा। इसके कारण दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। अगले दो दिन हीटवेव चलेगा। हीटइंडेक्स 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।