21 Students Honored as Ahilyabai Holkar at Saidanagali Festival सैदनगली महोत्सव में अहिल्याबाई होल्कर बनी 21 छात्राओं को किया सम्मानित, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha News21 Students Honored as Ahilyabai Holkar at Saidanagali Festival

सैदनगली महोत्सव में अहिल्याबाई होल्कर बनी 21 छात्राओं को किया सम्मानित

Amroha News - विकसित भारत सैदनगली महोत्सव में 21 छात्राओं को अहिल्याबाई होल्कर के रूप में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सुखविंदर सोम ने अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिला शिक्षा और तीर्थ स्थलों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाTue, 3 June 2025 03:17 AM
share Share
Follow Us on
सैदनगली महोत्सव में अहिल्याबाई होल्कर बनी 21 छात्राओं को किया सम्मानित

विकसित भारत सैदनगली महोत्सव में रविवार रात आयोजित कार्यक्रम में अहिल्याबाई होल्कर बनी 21 छात्राओं को उपहार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन वृतांत की जानकारी दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि मराठा साम्राज्य की महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य के संग दूसरे राज्यों की सीमाओं में तीर्थ व प्रसिद्ध स्थानों पर मंदिर बनवाए। घाट, कुओं व बावड़ियों का निर्माण कराया। महिला शिक्षा के लिए उन्होंने बहुत काम किया। उनके आदर्श जीवन में अपनाने की अपील की। इस दौरान 21 छात्राएं अहिल्याबाई होल्कर के रूप में सजीं।

नगर पालिका चेयरपर्सन अमरोहा शशि जैन, ब्लाक प्रमुख गजरौला मीनाक्षी चौधरी, स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्षा डा.अनुकृति चौधरी व मुख्य अतिथि ने छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, कृष्ण कुमार शर्मा, सभासद रविंद्र सिंह, निकेश कुमार राघव, अमित प्रजापति, वागेश चौधरी, अमित गुर्जर, भगवत खड़गवंशी, नीरज कुमार कश्यप, अमित भाटी, फजले अब्बास, नईम अहमद, मेहरबान, फरीद कुरैशी, राशिद अली, नरेश सैनी, सत्यम गुप्ता आदि मौजूद रहे। मुज्जफरनगर से पहुंचे कलाकारों ने भजन सुनाए। लोगों ने महोत्सव में लगे मेले का भी आनंद उठाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।