Celebration of 300th Birth Anniversary of Lokmata Ahilyabai Holkar in Amroha अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsCelebration of 300th Birth Anniversary of Lokmata Ahilyabai Holkar in Amroha

अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई

Amroha News - अमरोहा में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख रंजना ढिल्लो और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने अहिल्याबाई के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाFri, 30 May 2025 04:07 AM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई

अमरोहा। अमरोहा ब्लॉक सभागार में गुरुवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख रंजना ढिल्लो, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री पूरन सिंह सैनी, जिला उपाध्यक्ष भूप सिंह, आशा आर्या, महाराज सिंह, सुनील कुमार, बीडीओ नीरज गर्ग आदि ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन वृतांत की जानकारी दी। सभी को प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं शहर के एक बैंक्वेट हॉल में अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत अमरोहा विधानसभा का सम्मलेन आयोजित किया। मुख्य अतिथि नोएडा के पूर्व एमएलसी सतीश शर्मा ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन परिचय एवं उनकी शौर्य गाथा की जानकारी दी।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी, कार्यक्रम संयोजक डा.केएस सैनी, डा.ऋषिपाल नागर, विनीता सैनी, पूरन सिंह सैनी, गिरीश त्यागी, कमलेश सैनी, सीमा रायजादा, राकेश वर्मा, अमित सैनी, कंचन सिंह, जीत सिंह, कपिल सैनी, विजय वीर सिंह, प्रेम सैनी, अर्जुन सैनी, आदेश सैनी, गोपाल सैनी, विकास बाबू, चैनसुख गोले, दिनेश सैनी, अनिल वर्मा, कमल प्रजापति, अजय सैनी, उषा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।