Tragic Accident in Bhadohi Biker Dragged 30 Meters by Bolero Dies बोलेरो में फंस 30 मीटर घिसटता गया चालक, मौत, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsTragic Accident in Bhadohi Biker Dragged 30 Meters by Bolero Dies

बोलेरो में फंस 30 मीटर घिसटता गया चालक, मौत

Bhadoni News - भदोही के सुरियावां क्षेत्र में सदौपुर गांव में एक बाइक सवार को बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे वह करीब 30 मीटर घिसटता चला गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीFri, 30 May 2025 04:17 AM
share Share
Follow Us on
बोलेरो में फंस 30 मीटर घिसटता गया चालक, मौत

भदोही, संवाददाता। सुरियावां क्षेत्र में सदौपुर गांव में बुधवार रात बोलेरो में फंसा बाइक सवार करीब 30 मीटर घिसटता चला गया। परिणामत: उसकी मौत हो गई। इस बावत विनोद कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बोलेरो चालक की लापरवाही से उनके भाई की जान गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में उसके खिलाफ केस दर्ज किया। तहरीर में विनोद कुमार ने बताया कि उनके सगे भाई अरुण कुमार 28 मई की रात बाइक से मतेथू जा रहे थे। उन्हें वहां बरात में शामिल होना था। भावापुर-सैदापुर लिंक रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार भागने का प्रयास किया।

इस बीच, बाइक बोलेरो में फंसने के कारण उनके भाई करीब 30 मीटर घिसटते चले गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें महाराजा चेतसिंह अस्पताल ( ज्ञानपुर) लाया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घसीटने के कारण उनके सिर एवं कमर में गंभीर चोट आई। सुरियावां प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।