सोमवार को दूसरे दिन भी बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत
Amroha News - अमरोहा। सोमवार को दूसरे दिन भी बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहा। रविवार की आधी रात के बाद से सोमवार तड़के तक रुक कर हल्की बारिश होती रही है। मौसम अभी

सोमवार को दूसरे दिन भी बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहा। रविवार की आधी रात के बाद से सोमवार तड़के तक रुक कर हल्की बारिश होती रही है। मौसम अभी खुला नहीं है आसमान में बादल छाए हैं। अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश ने उमसभरी गर्मी से आमजन को राहत दिलाई है। तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहाना हो गया है। किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिन से जिले में बारिश हो रही है। सोमवार की सुबह सात बजे तक रुक रुक कर हल्की बारिश होती रही है।
बारिश के बाद भी मौसम खुला नहीं है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया है। उमस भरी गर्मी से आमजन को बड़ी राहत मिली है। युवाओं और बच्चों ने बारिश में भीगते हुए सुहाने मौसम का आनंद लिया। किसानों का कहना है बारिश फसलों के लिए संजीवनी बनकर आई है। बारिश के चलते अब जिले में धान की नर्सरी डालने में तेजी आएगी। सूखा का संकट दूर हो गया है। सभी फसलों पर रौनक लौट आई है। उप कृषि निदेशक राम प्रवेश का कहना है कि अगले कुछ दिन और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। बारिश से गन्ना, हरा ,चारा सहित सभी फसलों को लाभ हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।