Woman Rescued from River After Jumping Near Devghat Bridge in Pratapgarh मायके में पति से विवाद के बाद सई नदी में उतरी महिला, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsWoman Rescued from River After Jumping Near Devghat Bridge in Pratapgarh

मायके में पति से विवाद के बाद सई नदी में उतरी महिला

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में एक महिला अपने पति के साथ देवघाट पुल के पास आई और अचानक सई नदी में उतर गई। पति ने उसे मुश्किल से बाहर निकाला। इस घटना के दौरान लोगों ने वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाTue, 27 May 2025 04:33 PM
share Share
Follow Us on
मायके में पति से विवाद के बाद सई नदी में उतरी महिला

प्रतापगढ़, संवाददाता। मायके आई महिला पति के साथ देवघाट पुल के पास आई और सई नदी में उतर गई। मुश्किल से पति ने उसे बाहर निकाला। लोगों में महिला के पुल से कूदने की चर्चा रही। हालांकि पुलिस ने इनकार किया। देहात कोतवाली क्षेत्र के बैरघाट निवासी युवती की शादी अंतू इलाके में हुई है। वह इस बीच अपने मायके आई थी। सोमवार को उसका पति भी आया था। दोनों करीब से गुजरी सई नदी किनारे देवघाट पुल के पास पहुंचे। इस दौरान महिला सई नदी में उतर गई। पति उसे खींचकर बाहर निकालने लगे। पुल पर मौजूद लोगों की सूचना पर मोहनगंज चौकी इंचार्ज रोहित सिंह पहुंचे तब तक दोनों बाहर निकल गए।

पुल पर मौजूद लोगों ने ऊपर से ही उनका वीडियो बना लिया। इलाके में महिला के पुल से नदी में कूदने की चर्चा रही। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दंपती साथ-साथ नदी किनारे पहुंचे। बातचीत के दौरान महिला ने अपनी पायल नदी में फेंक दी तो पति उसे ढूंढने लगा। इस बीच महिला भी पानी में उतरी तो पति ने उसे बाहर निकाल दिया। लोगों ने पानी से निकालने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।