Desperate Farmers Await Rain Amidst Heatwave and Humidity बारिश न होने से आमजन का गर्मी से बुरा हाल, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsDesperate Farmers Await Rain Amidst Heatwave and Humidity

बारिश न होने से आमजन का गर्मी से बुरा हाल

Amroha News - आसमान में बादल उमड़ रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। गर्मी और उमस के कारण आमजन परेशान हैं। किसान फसलों की सिंचाई में मुश्किलें झेल रहे हैं। उप कृषि निदेशक का कहना है कि अगले हफ्ते प्री मानसूनी...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाThu, 29 May 2025 01:04 PM
share Share
Follow Us on
बारिश न होने से आमजन का गर्मी से बुरा हाल

आसमान में उमड़ घुमड़ रहे बादल बिन बरसे लौट रहे हैं। बारिश न होने से आमजन का गर्मी से बुरा हाल है। किसानों में मायूसी देखी जा रही है। उमस का कहर और बादलों की आवाजाही के बीच लोगों में अब बारिश की उम्मीद जगी है। अच्छी बारिश न होने के कारण पिछले कई दिनों से जिले में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषण गर्मी और उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर दिखे। जिले में सिंचाई का संकट गहराया हुआ है। फसलों की सिंचाई पर खर्च का बोझ बढ़ता जा रहा है। बारिश न होने के कारण धान की नर्सरी डालने में जुटे किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

उप कृषि निदेशक राम प्रवेश ने बताया कि मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। एक सप्ताह के अंदर जिले में प्री मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। जब तक बारिश नहीं होती है तब तक गर्मी और उमस से निजात नहीं मिलने वाली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।