jharkhand weather forecast rain alert in ranchi and many districts झारखंड के कई जिलों में आज होगी बारिश, अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम; एक बड़ी मुसीबत, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand weather forecast rain alert in ranchi and many districts

झारखंड के कई जिलों में आज होगी बारिश, अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम; एक बड़ी मुसीबत

झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अपडेट दिया है। इसके बाद प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी की शुरुआत हो जाएगी।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीSat, 31 May 2025 06:55 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड के कई जिलों में आज होगी बारिश, अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम; एक बड़ी मुसीबत

राजधानी समेत आसपास के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश हुई। झमाझम बारिश से शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति हो गई। शइससे शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान दोपहर बाद बारिश हो सकती है। लेकिन, आनेवाले चार दिनों में गर्मी बढ़ सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

विमान की आवाजाही में देरी

रांची से आवाजाही करनेवाले विमानों की आवाजाही में भी देरी हुई। इसमें पटना, बेंगलुरु और मुंबई के विमान दोपहर बाद करीब एक घंटे विलंब से उड़ान भरे। रांची में तेज हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे से अधिक रही। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा चांडिल में बारिश हुई। दुमका, गोड़्डा, जामताड़ा, दुमका आदि जिलों में भी बारिश हुई। जबकि, शुक्रवार को रांची में 13 मिमी बारिश हुई। रांची का अधिकतम तापमान 34.0 और न्यूनतम 23.5 डिग्री रहा।

शुक्रवार को भी झारखंड के कई जिलों का मौसम बदला रहा। इस दौरान प्रदेश के लातेहार, पश्चिम सिंहभूम, पलामू आदि में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश होने से पहले उमस भरी गर्मी थी। लेकिन, बाद में मौसम में बदलाव ने लोगों को गर्मी से राहत दिलायी। राज्य के अन्य सभी जिलों के अधिकतम सामान्य के करीब चल रहे हैं। मेदिनीनगर का तापमान सबसे अधिक 37.8 डिग्री दर्ज किया गया।

झारखंड के मौसम को लेकर जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची समेत राज्य में कई जगहों पर आंधी चलने के साथ बारिश हुई। इसके साथ ठनका गिरने की घटना भी हुई। राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान भी कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है। अगले चार दिनों के दौरान तापमान में भी वृद्धि होगी।