Farmers Prepare for Kharif Season as Monsoon Approaches मानसून से पहले धान की खेती की तैयारी में जुटे किसान, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsFarmers Prepare for Kharif Season as Monsoon Approaches

मानसून से पहले धान की खेती की तैयारी में जुटे किसान

Amroha News - मानसून के आगमन की संभावना के बीच किसान खरीफ सीजन की फसलों की तैयारी में जुट गए हैं। मौसम विभाग ने 20 जून तक बारिश की उम्मीद जताई है। जिले में 26 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई की जाएगी और 3000...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSat, 14 June 2025 11:58 AM
share Share
Follow Us on
मानसून से पहले धान की खेती की तैयारी में जुटे किसान

मानसून जल्द आने की आहट के बीच किसान खरीफ सीजन की फसलों की तैयारी में जुट गए हैं। मौसम विभाग ने मानसून के समय पर आने की संभावना जताई है। किसानों ने धान की नर्सरी तैयार करना शुरू कर दिया है। जिले में 26 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर इस बार धान की रोपाई की जाएगी। 25 जून के बाद धान की रोपाई का कार्य शुरू होगा। जिले में करीब 3000 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर धान की नर्सरी तैयार की जा रही है। मौसम विभाग ने 20 जून तक मानसून की बारिश शुरू होने की संभावना जताई है। जिसके चलते किसान खरीफ सीजन की फसलों की तैयारी में जुट गए हैं।

किसान पहले नर्सरी में धान के पौधे तैयार करेंगे। इन पौधों को बाद में मुख्य खेतों में रोपाई के लिए उपयोग किया जाएगा। किसानों का कहना है कि समय पर नर्सरी तैयार करने से फसल की पैदावार अच्छी होती है। इसलिए वह खरीफ सीजन की सफल शुरुआत के लिए अभी से जुट गए हैं। नर्सरी से तैयार पौधों की रोपाई मानसून की पहली बारिश के बाद की जाएगी। उप कृषि निदेशक राम प्रवेश का कहना है कि मानसून की बारिश शुरू होने के बाद ही किसान धान की रोपाई करें। धान की नर्सरी तैयार करने का पीक समय अभी चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।