Farmers Struggle as Clouds Bring No Rain Heat and Power Cuts Intensify बादलों की बेरुखी से आमजन संग किसान भी परेशान, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsFarmers Struggle as Clouds Bring No Rain Heat and Power Cuts Intensify

बादलों की बेरुखी से आमजन संग किसान भी परेशान

Amroha News - अमरोहा। बादलों की रूसवाई ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। अच्छी बारिश नहीं होने से धान व गन्ना उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। आसमान में उमड़ र

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाTue, 3 June 2025 03:22 AM
share Share
Follow Us on
बादलों की बेरुखी से आमजन संग किसान भी परेशान

बादलों की रूसवाई ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। अच्छी बारिश नहीं होने से धान व गन्ना उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। आसमान में उमड़ रहे बादल बिन बरसे ही किसानों को रिझा कर लौट रहे हैं। अच्छी बारिश न होने से उमसभरी गर्मी ने आबादी का पसीना निकाला दिया है। ज्येष्ठ माह बीतने वाला है लेकिन अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। बारिश न होने से उमसभरी गर्मी में आमजन का बुरा हाल है। पूरे दिन पसीने से तरबतर होने के बाद रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने भी रुलाना शुरू कर दिया है।

मौसम विभाग के बारिश से जुड़े पूर्वानुमान भी सटीक साबित नहीं हो रहे हैं। इस बावत उप कृषि निदेशक राम प्रवेश ने बताया कि किसान धैर्य रखें। मानसून सक्रिय बना हुआ है। 15 जून तक मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है। इसके पहले प्री मानसूनी बारिश उमसभरी गर्मी से आमजन को राहत दिलाएगी। जल्द ही मौसम में बदलाव का दौर शुरू होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।