सूरज का सितम जारी, गर्मी से राहत नहीं
Amroha News - जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। शुक्रवार को आंधी और बूंदाबांदी हुई, जबकि शनिवार को तापमान तेजी से बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों में राहत की उम्मीद नहीं है, लेकिन 22 मई को बारिश की संभावना है। अधिकतम...

जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। शुक्रवार सुबह की शुरुआत आंधी और बूंदाबांदी से हुई जबकि शनिवार को पारा तेजी से चढ़ रहा है। कुछ दिन गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। 22 मई को बारिश की संभावना है। भीषण गर्मी के चलते जिले में सिंचाई का संकट गहराने लगा है। बिजली आपूर्ति का भी बुरा हाल है। उप कृषि निदेशक राम प्रवेश ने बताया कि 22 मई तक जिले में बारिश के कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हवा की गति 30 से 50 किमी प्रति घंटे तक रहेगी।
अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 18 से 21 मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। 18 व 19 मई को तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 15 से 35 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं 18 से 21 मई तक तापमान 37 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 22 मई को बारिश होने की संभावना है। अगले हफ्ते के पहले दिन फिर से इसी तरह की बारिश और तूफानी मौसम की संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।