Thousands of Devotees Take Holy Dip in Ganga on Amavasya Seeking Prosperity अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsThousands of Devotees Take Holy Dip in Ganga on Amavasya Seeking Prosperity

अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Amroha News - गजरौला में अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई और जरूरतमंदों को दान दिया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाMon, 28 April 2025 01:44 AM
share Share
Follow Us on
अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

गजरौला, संवाददाता। अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार एवं समाज में सुख-शांति संग समृद्धि की कामना की। गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान भी किए। वहीं हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने पर कई बार जाम की स्थिति बनी। रविवार को सूर्य की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुरू कर दिया। बहुत से श्रद्धालु शनिवार देर रात ही बृजघाट पहुंच गए, जिन्होंने तड़के जल्दी उठकर गंगा स्नान संग मां गंगा की आरती भी की। दिल्ली राज्य के अलावा अमरोहा, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, संभल आदि जनपदों के श्रद्धालु भी गंगा स्नान करने पहुंचे। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर जरूरतमंदों को दान किया। गर्मी होने की वजह से श्रद्धालुओं ने गंगा में देर तक स्नान किया। दूसरी ओर तिगरी गंगा धाम में भी श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में गंगा स्नान किया। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।