जलभराव से कई गांव के लोगों का आवागमन प्रभावित, समाधान की गुहार लगाई
Amroha News - गांव मदारीपुर में जलभराव की समस्या मुख्य मार्ग पर बनी हुई है, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने अधिकारियों से समाधान की मांग की है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।...
Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाFri, 30 May 2025 04:15 PM

ब्लाक गंगेश्वरी क्षेत्र के गांव मदारीपुर में मुख्य मार्ग पर जलभराव समस्या बनी हुई है। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मुख्य मार्ग से बुरावली, बांसका कला, वरतौरा, जेबड़ा मुस्तकम आदि गांवों के लोग गुजरते हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। लंबे समय से गांव में समस्या बनी है। जिलाधिकारी से समाधान की गुहार लगाई है। मांग करने वालों में कलुआ, फहीम अली, शेर अली, साबिर, नन्हे सिंह, राम सिंह आदि हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।