UP Fatehpur Man Killed Sister Buried Dead Body inside house in two feet pit भाई ने हत्या कर बहन को आंगन में दफनाया, ढाई फीट गड्ढे में मिला चार फीट का शव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Fatehpur Man Killed Sister Buried Dead Body inside house in two feet pit

भाई ने हत्या कर बहन को आंगन में दफनाया, ढाई फीट गड्ढे में मिला चार फीट का शव

यूपी के फतेहपुर जखनी गांव में बड़े भाई ने बहन की हत्या कर शव अपने ही आंगन में दफना दिया और घर में ताला लगाकर फरार हो गया। अनहोनी की आशंका में पड़ोसी में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आंगन में खुदाई कराई तो युवती का शव बरामद हो गया।

Srishti Kunj संवाददाता, फतेहपुरSun, 1 June 2025 08:29 AM
share Share
Follow Us on
भाई ने हत्या कर बहन को आंगन में दफनाया, ढाई फीट गड्ढे में मिला चार फीट का शव

यूपी के फतेहपुर जखनी गांव में बड़े भाई ने बहन की हत्या कर शव अपने ही आंगन में दफना दिया और घर में ताला लगाकर फरार हो गया। अनहोनी की आशंका में पड़ोसी में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आंगन में खुदाई कराई तो युवती का शव बरामद हो गया। गांव में इसे लेकर हॉरर किलिंग की भी चर्चा है। पुलिस के मुताबिक राधानगर थाने के गांव जखनी निवासी फूलचंद्र मजदूर है। पिता रामसनेही बेटे से विवाद के बाद बड़ी बेटी के घर हथगाम में हैं।

फूलचंद्र व 25 वर्षीय बहन मीना ही घर में थे। मीना के नजर न आने पर पड़ोसियों ने किया कि दो दिन पहले फूलचंद्र के घर से कराहने की आवाजें आ रहीं थी। फूलचंद्र को आंगन में गड्डा खोदते हुए भी देखा था। सीओ थरियांव वीर सिंह ने बताया, युवती मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है। आरोपित बड़े भाई की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह पता चल सकेगी।

ये भी पढ़ें:यूपी में महिला के साथ दरिंदगी! गैंगरेप के बाद बिना कपड़ों के घुमाने की कोशिश

ढाई फीट गड्ढे में दफनाया चार फीट का शव, पड़ोसी ने देखा

मीना के कत्ल की कहानी में कई गहरे राज है। परिवार में बोझ बन चुकी मानसिक रूप से विक्षिप्त बहन को रास्ते हटाने की योजना या फिर सम्मान में आई आंच हत्या की वजह है। ऐसी कई चर्चाएं लोगों के बीच हैं। वहीं कई राज पुलिस की जांच में सामने आना बाकी है। सूत्रों के मुताबिक नशेबाज फूलचंद्र से पूरा परिवार त्रस्त था, पिता को पीट कर घर से बाहर करने के बाद बहन उसके लिए मुसीबत थी। शायद इसी को लेकर उसने दो दिन पहले बेरहमी से पीटा भी था। सांसे थीं तो ढाई फीट के गड्ढे में चार फीट की लाश को हड़बड़ाहट में दफना कर भाग गया। लेकिन उसके करतूत को पड़ोसी ने देख लिया और पुलिस को पूरी कहानी बयां की।

गला घोंटकर हत्या की आशंका

आंगन में दफन शव को निकालने में पुलिस हांफ गई। मिट्टी से ढका शव दूर से नजर आ रहा था। बाहर निकाला तो शव पूरी तरह काला पड़ चुका था। शरीर फूलने के कारण चोट के निशान नजर नहीं आ रहे थे। शव पर किसी धारदार हथियार के घाव भी नजर नहीं आ रहे थे। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि पिटाई के बाद भाई ने बहन की गलाघोंट कर हत्या कर दी। शव डीकंपोज होने के कारण जोरदार बदबू आ रही थी। जिसके चलते कोई ठहर नहीं पा रहा था।

युवती को आते थे दौरा

युवती की मानसिक स्थिति उतनी ठीक नहीं थी। उसे दौरा (मिर्गी) आने की भी शिकायत थी। पिता उसकी शादी के लिए प्रयासरत था लेकिन दौरा आने के कारण उसकी शादी नहीं हुई थी। बतातें है कि युवती घरेलू काम के साथ खेत खलिहाल में भी काम करती थी। वहीं घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

पिता को पीट-पीटकर घर से निकाला

आरोपी फूलचंद्र नशे का आदी है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक माह पूर्व मारपीट कर पिता राम सनेही को घर से निकाल दिया था, वह हथगाम में अपने एक रिश्तेदार के यहां रहता था। बेटी की हत्या की सूचना पर आ रहा है। पड़ोसियों ने बताया कि नशे की हालत में पत्नी से भी आए दिन विवाद होता है। एक सप्ताह पूर्व पत्नी भी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |