Woman Lawyer Faces Dowry Harassment Husband Assaults Her for Money दहेज में महिला अधिवक्ता से मांगे दस लाख रुपये, पति पर केस, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsWoman Lawyer Faces Dowry Harassment Husband Assaults Her for Money

दहेज में महिला अधिवक्ता से मांगे दस लाख रुपये, पति पर केस

Amroha News - अमरोहा। ससुराल में महिला अधिवक्ता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। पति मायके से 10 लाख रुपये दिलाने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर उसने किराए के मक

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSun, 1 June 2025 06:05 PM
share Share
Follow Us on
दहेज में महिला अधिवक्ता से मांगे दस लाख रुपये, पति पर केस

ससुराल में महिला अधिवक्ता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। पति मायके से 10 लाख रुपये दिलाने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर उसने किराए के मकान में घुसकर मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोती नगर निवासी गंगाराम की बेटी शिवांगी दिवाकर पेशे से अधिवक्ता है व वह जिला सत्र न्यायालय में प्रैक्टिस करती है। 9 दिसंबर 2022 को शिवांगी की शादी मुरादाबाद जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की हिमगिरी कॉलोनी में रहने वाले गौरव के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही शिवांगी को ससुराल में दहेज प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा।

पति गौरव शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था तथा मायके से 10 लाख रुपये दिलाने का दबाव बनाता था। प्रताड़ना के बीच शिवांगी बीते चार महीने से बच्चे के साथ अमरोहा शहर में किराए का मकान लेकर रह रही थी। आरोप है कि बीती 31 मई की शाम अमरोहा आए गौरव ने घर में घुसकर मारपीट की। दहेज की अपनी मांग दोहराते हुए बेटे को छीनकर साथ ले जाने लगा। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग जमा हो गए तो आरोपी गौरव धमकी देकर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने मामले में पीड़ित शिवांगी की तहरीर पर आरोपी पति गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।