Woman Files Case Against Husband and In-Laws for Harassment in Noida पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsWoman Files Case Against Husband and In-Laws for Harassment in Noida

पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

नोएडा की एक महिला ने अपने पति गौरव और उसके भाई-भाभी के खिलाफ एक्सप्रेसवे थाने में केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि तीनों उसे परेशान कर रहे हैं और अश्लील भाषा का इस्तेमाल कर धमकी दे रहे हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSun, 1 June 2025 06:07 PM
share Share
Follow Us on
पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

नोएडा। पति समेत दो अन्य के खिलाफ महिला ने एक्सप्रेसवे थाने में केस दर्ज कराया। सेक्टर-134 स्थित जेपी क्लासिक सोसाइटी निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि वह यहां दो बच्चों के साथ रहती है। पति उससे अलग उसी सोसाइटी में रहता है। महिला का आरोप है कि पति गौरव सिंगल अपने भाई और भाभी के साथ मिलकर उसे परेशान कर रहा है। तीनों अनर्गल बातें लिखकर महिला को धमकी दे रहे हैं। 25 मई को रात साढ़े आठ बजे के शिकायतकर्ता महिला सोसाइटी के बेसमेंट से गाड़ी निकाल रही थीं। इसी दौरान पति गौरव, नीलिमा और मनोज आ गए और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने लगे।

सोसाइटी में न रहने देने और बच्चों को उठा लेने और ससुर के पुश्तैनी मकान और संपत्ति पर नजर रखने पर मारने की धमकी दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।