राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर हुई चर्चा
फोटो बंशीधर नगर एक: किसान मोर्चा की बैठक में शामिल विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि संयुक्त किसान मोर्चा गढ़वा जिला समन्वय समिति की बैठक अनिकेत पैलेस में

श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। संयुक्त किसान मोर्चा गढ़वा जिला समन्वय समिति की बैठक रविवार को अनिकेत पैलेस में जयप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मजदूर विरोधी 4 श्रम कोड को वापस कराने, किसानों के उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी)की गारंटी कराने, स्मार्ट मीटर व बिजली बिल 2022 को रद्द कराने सहित अन्य जनहित के सवालों को लेकर अगले 9 जुलाई को आयोजित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। मोर्चा के लोगों ने कहा कि राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल की सफलता के लिए 26 जून को पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में किसानों और खेतिहर मजदूरों का सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों गठित जिला संयोजन समिति का विस्तार भी किया गया। बैठक में अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड बीएन सिंह, अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य कमिटी सदस्य कामरेड कालीचरण मेहता, अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड विमल दास, क्रांतिकारी किसान मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड अशोक पाल, राजेश कुमार, अजय सिंह कुशवाहा, विनय विश्वकर्मा, इंद्रदेव चौधरी, लालमुनी गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, राजू विश्वकर्मा के अलावा विभिन्न प्रखंड के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक का संचालन कामेश्वर विश्वकर्मा ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।