रामनवमी पर सरयू किनारे जगमग हुए 2.51 लाख दीप
Ayodhya News - अयोध्या में दीपोत्सव के बाद रामनवमी का उत्सव मनाया गया, जिसमें ढाई लाख से अधिक दीप जलाए गए। चौधरी चरण सिंह घाट पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के लगभग 800 बच्चों ने भाग लिया। विधायक वेद प्रकाश...

अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। दीपोत्सव के बाद एक बार फिर सरयू तट पर दीपों की माला सजी। ढाई लाख से अधिक दीपों की श्रृंखला के जरिए रामनवमी का उत्सव मनाया गया। देर शाम को पर्यटन विभाग की ओर से चौधरी चरण सिंह घाट पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान 2.51 लाख दीपों को प्रज्वलित किया गया। शिक्षा विभाग की तरफ से लगभग 800 स्कूली बच्चों ने अपनी कड़ी मेहनत से इसे पूरा किया। सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने चौधरी चरण सिंह घाट पर प्रथम दीप प्रज्वलित कर उत्सव का शुभारंभ किया। जैसे ही दीपों की जगमगाहट से घाट प्रकाशित हुए, वातावरण में "जय श्री राम" के जयकारों की गूंज उठी। घाट पर बनाई गई आकर्षक प्रभु श्री राम की रंगोलियों ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का मन मोह लिया। देर शाम तक लोग यहां पहुंचते रहे और सेल्फी लेते हुए इस ऐतिहासिक पल को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।