weather Updates delhi Punjab mp bihar rajasthan Mausam samachar IMD good news दिल्ली, यूपी और बिहार तक चलने लगी है लू, पर इस दिन से होगी राहत; जानें- आपके शहर में मौसम का हाल, Weather Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमौसम न्यूज़weather Updates delhi Punjab mp bihar rajasthan Mausam samachar IMD good news

दिल्ली, यूपी और बिहार तक चलने लगी है लू, पर इस दिन से होगी राहत; जानें- आपके शहर में मौसम का हाल

  • मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में पारा 40 के पार पहुंच गया है। लू के बीच 10 अप्रैल से राहत की संभावना जताई है।

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 8 April 2025 02:34 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली, यूपी और बिहार तक चलने लगी है लू, पर इस दिन से होगी राहत; जानें- आपके शहर में मौसम का हाल

IMD Weather Updates: अप्रैल महीने के शुरुआत में ही उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में पारा 40 के पार पहुंच गया है। इन इलाकों में दिन का तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है। इनमें से पंजाब और दिल्ली के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। जाने, आने वाले दिनों में आपके शहर में मौसम कैसा रहने वाला है।

मौसम विभाग ने पंजाब, दिल्ली और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में जारी लू के बीच 10 अप्रैल से राहत की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, 8 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 10 और 11 अप्रैल को पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज़ हवाएं चल सकती हैं। इससे दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है और लू की स्थिति में कमी आने की उम्मीद है।

दिल्ली में तापमान 42 डिग्री के पार

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.2°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.2°C अधिक है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 और 9 अप्रैल को यह 42°C तक पहुंच सकता है। हालांकि 10 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच इसमें थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उस वक्त दिन का तापमान 37°C से 40°C के बीच रह सकता है।

पंजाब में येलो अलर्ट

पंजाब में भी हालात गंभीर हैं। राज्य का सबसे अधिक तापमान 39.7°C दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 3.1 से 6 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने 7 से 10 अप्रैल तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लुधियाना के बल्लोवाल सौंखड़ी में न्यूनतम तापमान 17.1°C रहा, लेकिन राज्य के बाकी जिलों में रात का तापमान भी सामान्य से 1.6 से 4.4 डिग्री ऊपर रहा।

यूपी और बिहार में मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 से 9 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। ​पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9 और 10 अप्रैल को आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। ​वहीं, 8 अप्रैल से बिहार के कुछ क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है। हवाओं की गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ​9 अप्रैल को राज्य में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें:अप्रैल में ही पड़ने लगे लू के थपेड़े; दिल्ली के कई इलाकों में पारा 40 पार

राजस्थान, एमपी, गुजरात में भी बेहाल लोग

राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कई इलाकों में भी दिन के तापमान सामान्य से 5-8 डिग्री ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में भी तापमान में असामान्य वृद्धि हुई है।

रिकॉर्डतोड़ गर्मी

IMD की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बुलेटिन में कहा गया है कि उत्तर-पश्चिम भारत में अप्रैल की शुरुआत में अधिकतम तापमान 28.99°C दर्ज किया गया, जो सामान्य 27.64°C से अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 17.79°C रहा, जबकि सामान्य 16.94°C होता है।

10 अप्रैल से राहत

IMD के अनुसार, 8 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के कई हिस्सों में 10 और 11 अप्रैल को बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। इस सिस्टम के प्रभाव से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दिन के तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इससे हीटवेव की स्थिति में राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने बताया कि 13 अप्रैल तक तापमान अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है।

आपके शहरों में कैसा रहेगा तापमान

आईएमडी ने 8 से 11 अप्रैल के बीच उत्तर भारत के प्रमुख शहरों पर मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।

शहर8 अप्रैल9 अप्रैल10 अप्रैल11 अप्रैल
दिल्ली42 डिग्री42 डिग्री39 डिग्री38 डिग्री (आंधी और बारिश)
लुधियाना40 डिग्री39 डिग्री37 डिग्री33 डिग्री (बारिश)
जयपुर41 डिग्री42 डिग्री38 डिग्री36 डिग्री
भोपाल40 डिग्री41 डिग्री38 डिग्री37 डिग्री