Old Pension Scheme Campaign Teachers and Staff to Plant Trees on World Environment Day पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक पेड़ लगाए: बंधु, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsOld Pension Scheme Campaign Teachers and Staff to Plant Trees on World Environment Day

पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक पेड़ लगाए: बंधु

Lucknow News - तैयारी लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पूरे देश

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 1 June 2025 07:12 PM
share Share
Follow Us on
पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक पेड़ लगाए: बंधु

तैयारी लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पूरे देश के शिक्षक-कर्मचारी, अधिकारी एक पेड़ पुरानी पेंशन स्कीम के नाम लगाएंगे। रविवार को फेसबुक लाइव के जरिए संवाद के दौरान नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन जीवन मरण का प्रश्न है₹। ओपीएस के नाम अभियान चलाकर देश में पुरानी पेंशन बहाली के लिए आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने देश के शिक्षक कर्मचारियों अधिकारियों से आह्वाहन करते हुए कहा कि अगर हम आज शांत बैठ गए तो आने वाले कुछ सालों में सरकारी नौकरियों का नामो निशान मिट जाएगा।

पुरानी पेंशन बहाली के लिए 1 जून 2023 को चंपारण यात्रा शुरू की गई थी। यह यात्रा बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश जिलों से होती हुई लगभग 18000 किलोमीटर के सफर में जहां-जहां पहुंची वहां लोगों का सैलाब उमड़ा था। विजय कुमार बंधु ने बताया कि जल्द ही पुरानी पेंशन बहाली के लिए आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएंगी। पुरानी पेंशन की लड़ाई में मातृ शक्तियों को याद करते हुए कहा कि अटेवा एक ऐसा संगठन है, जिसमें सबसे ज्यादा मातृ शक्तियों का समर्थन और समर्पण है। हर आंदोलन में बढ़ चढ़कर महिलाएं हिस्सा लेती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।