पांच हजार वापस कराए, जन सेवा केंद्र संचालक पर केस दर्ज करने का आदेश
Ayodhya News - बीकापुर में, उपजिलाधिकारी विकास धर दुबे ने गरीब महिला सुनीता चौहान की समस्या का त्वरित समाधान किया। महिला ने सोनी जनसेवा केंद्र संचालक से पांच हज़ार रुपए राशन कार्ड के लिए लिए थे। जांच के बाद, एसडीएम...

बीकापुर,संवाददाता। उपजिलाधिकारी विकास धर दुबे का जनता की समस्याओं पर त्वरित निस्तारण करना एक गरीब महिला के लिए बुधवार को वरदान साबित हुआ। मामला तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत असकरनपुर की निवासिनी गरीब महिला सुनीता चौहान पत्नी सूरज से पांच हज़ार रुपए राशन कार्ड बनवाने के नाम पर सोनी जनसेवा केंद्र संचालक विक्रम जीत उर्फ़ कनखरे पुत्र जगन्नाथ ने ले लिया था। जिसकी जानकारी वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार यादव को हुई। वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि सुनीता से ग्राम महवा मोतीनगर थाना पूराकलंदर सोनी जनसेवा केंद्र के संचालक विक्रमजीत उर्फ़ कनखरे पुत्र जगन्नाथ ने लगभग दो माह पूर्व पांच हज़ार रुपए पात्र गृहस्थी राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लिया था।
जिसकी जानकारी होने पर एसडीएम विकास धर दुबे को दी गई। एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पूर्ति निरीक्षक से जांच कराई। जांच में मामला सही पाए जाने पर जन सेवा केंद्र संचालक को तलब कर पीड़ित महिला का पांच हजार रुपए अपने सामने वापस करा कर महिला का नया राशन कार्ड जारी कराया। एसडीएम ने बताया कि सोनी जनसेवा केंद्र संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाना पूरा कलंदर के थाना अध्यक्ष को पत्र लिखने की बात कही साथ ही जनसेवा केंद्र को बंद कराने के लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एवं नोडल मुख्य राजस्व अधिकारी को पत्र प्रेषित किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।