छह माह से छह वाटर कूलर खराब, अधिकारी बने अंजान
Azamgarh News - सरायमीर नगर पंचायत में छह वाटर कूलर पिछले छह महीने से खराब पड़े हैं। लोग शुद्ध और ठंडा पानी के लिए परेशान हैं, जबकि नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी अनजान बने हुए हैं। स्थानीय निवासियों ने कई बार इसकी...

सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सरायमीर में विभिन्न वार्डो में लगे छह वाटर कूलर गत छह माह से अधिक समय से खराब पड़ा है। शुद्ध एवं ठंडा पानी के लिए लोग भटक रहे है। इसे लेकर नगर पंचायत अधिकारी,कर्मचारी अंजान बने हुए है। सरायमीर कस्बा में नगर पंचायत की तरफ से ठाकुर द्वारा,स्टेशन मोड़, मीरहसन, नई बाज़ार पूर्वी, चक्काज़ी, ठठेरी बाजार में जगहों पर लाखों की लागत से लोगों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर लगाया गया है। नगर पंचायत की तरफ रख रखाव ठीक न होने कारण ये सभी वाटर कूलर गत छह माह से अधिक समय से खराब पड़ा है।
वाटर कूलर खराब होने से लोगों को इस गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। हालंाकि स्थानीय लोगों ने खराब वाटर कूलर को ठीक कराने के लिए कई बार नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी को अवगत भी करा चुके है। इसके बावजूद नगर पंचायत के जिम्मेदार ध्यान नही है। कस्बा के अबु होजेफा, साकिब, साहिल आदि लोगों बताया कि नगर में खराब वाटर कूलर की मरम्मत के लिए ईओ से संबंधित लोगों को अवगत कराया गया है। लेकिन ध्यान नही दिया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।