Badaun Bike Accident Cleaner Hit by Car on Highway Driver Flees कार की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मी घायल, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBadaun Bike Accident Cleaner Hit by Car on Highway Driver Flees

कार की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मी घायल

Badaun News - बदायूं में एक सफाई कर्मचारी को कार ने टक्कर मार दी। हादसा सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गोल्डन रिसॉर्ट के पास हुआ। मनोज, जो बाइक से बिसौली जा रहा था, टक्कर के बाद बेहोश हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 9 June 2025 03:04 AM
share Share
Follow Us on
कार की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मी घायल

बदायूं से गांव लौट रहे बाइक सवार सफाई कर्मचारी को कार ने टक्कर मार दी। हादसा सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एमएफ हाइवे स्थित गोल्डन रिसॉर्ट बारातघर के पास हुआ। मनोज 38 वर्ष पुत्र केंद्र भान सिंह निवासी गांव बावट थाना कुंवरगांव बाइक से बिसौली की ओर जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मनोज हाइवे पर गिरकर बेहोश हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने कार को मौके से कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।