Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBride Abused and Thrown Out for Dowry Police File Case Against In-Laws
दहेज की खातिर विवाहिता को निकाला
Badaun News - उझानी में दहेज के लिए विवाहिता सुमंगला को उसके ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति भानु प्रताप, ससुर जमुना प्रसाद, सास बनासा देवी, ननद रेखा देवी और जेठ रवि के...
Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंWed, 11 June 2025 04:56 AM

उझानी। दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इलाके के गांव नसरूल्लापुर निवासी राजेश्वर यादव ने बताया उन्होंने पुत्री सुमंगला की शादी थाना मुजरिया के गांव बिचौला टप्पा जामनी निवासी भानु प्रताप से एक वर्ष पूर्व की थी। जुलाई में मारपीट कर पुत्री को ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर बिचौला टप्पा जामनी निवासी पति भानु प्रताप, ससुर जमुना प्रसाद, सास बनासा देवी, ननद रेखा देवी, जेठ रवि के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।