Dr Urmilash s Poetry Evening at Badaun Club Celebrating Literary Heritage बदायूं क्लब में काव्यमय संगीत संध्या आज, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsDr Urmilash s Poetry Evening at Badaun Club Celebrating Literary Heritage

बदायूं क्लब में काव्यमय संगीत संध्या आज

Badaun News - डॉ. उर्मिलेश जनचेतना समिति 16 मई को बदायूं क्लब में काव्यमय संगीत संध्या का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम में दूर-दूर से आए कवि काव्य पाठ करेंगे। डॉ. उर्मिलेश ने 1975 में साहित्यिक संस्था 'अञ्चला' की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंFri, 16 May 2025 06:31 AM
share Share
Follow Us on
बदायूं क्लब में काव्यमय संगीत संध्या आज

डॉ. उर्मिलेश जनचेतना समिति द्वारा 16 मई शुक्रवार को को शाम छह बजे बदायूं क्लब में काव्यमय संगीत संध्या का आयोजन है। जिसमें दूर दराज से पहुंचे कवि काव्य पाठ करेंगे। बदायूं क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बदायूं क्लब के सचिव एवं उनके बेटा डॉ. अक्षत अशेष ने बताया कि डॉ. उर्मिलेश ने 1975 में एक साहित्यिक संस्था ‘अञ्चला‘का गठन किया। जिसमें बृजेंद्र अवस्थी को अध्यक्ष, उर्मिलेश को सचिव, सुभाष उप-सचिव एवं प्रकाश निर्मोही को कोषाध्यक्ष बनाया गया। पदेन डीएम संरक्षक बनाये गये। अञ्चला के तत्वावधान में बहुत बड़े क्षेत्र (पश्चिमी उत्तर प्रदेश)के कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के लिए निबंध, कहानी प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी।

एक जनवरी 1976 को नगर पालिका ग्राउंड पर अखिल भारतीय विराट कवि-सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें भारतवर्ष के सुविख्यात कवियों ने काव्य पाठ किया था। तब देवी दयाल डीएम थे। उन्हें कविता के प्रति रुचि थी। एकाध बार तो देवी दयाल अञ्चला के कार्यालय उर्मिलेश के निवास पर आयोजित गोष्ठी में तीन-चार घंटे तक बैठे रहे थे। राष्ट्र कवि डॉ. उर्मिलेश काव्य की हर विधा में समान रूप से पारंगत थे। उन्होंने हिंदी साहित्य में न सिर्फ दोहे, गजल, मुक्तक, गीत, नवगीत को एक नयी ऊंचाई दी, बल्कि अपनी रचनाओं के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना का भी सृजन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।